संदेश

मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोन मछली (अज्ञेय) कविता का केंद्रीय भाव

अज्ञेय प्रयोगवाद के प्रतिनिधि कवि हैं। प्रयोगवाद में आत्मपरिचय और व्यक्तिक-स्वतंत्रता का स्वर प्रमुख रहा है। जो मनुष्य व्यक्तिगत स्वतंत्रता का पक्षधर है सृष्टि के समस्त प्राणी मात्र को स्वतंत्र रूप में देखने का पक्षधर होता है। आत्मपरिचय में इन कवियों की दृष्टि इस ओर अधिक विस्तृत थी कि सृष्टि का परिचय पाने से पहले अपना परिचय पाना कहीं आवश्यक है। कविता की व्याख्या के क्रम में एक बात ध्यान देने योग्य होती है कि लिखते समय कवि की मनोवृति उस कविता को लेकर जो भी रही हो व्याख्या के क्रम में कविताएं कई अर्थ प्रकट करती हैं। कविता की भाषा लाक्षणिक और विशेषत: व्यंजनात्मक होती है। व्यंजना शब्द शक्ति की यह खासियत है कि वह एक-एक शब्द के कई-कई अर्थ प्रदान करती है। साहित्य की किसी विधा विशेष तौर पर कविता की व्याख्या के दौरान यह देखने में आता है कि अलग-अलग व्याख्याकारों की दृष्टिकोण के आधार पर एक ही कविता के कई अर्थ प्रकट होते हैं। नई कविता या प्रयोगवादी कविता तो विशेष तौर पर अपने प्रतीकात्मक रूपों के लिए ही जानी जाती है और प्रतीकात्मक रूप में शब्द के अनेक अर्थ प्रकट करती हैं। सोन मछली अज्ञेय की एक बहु

'युग का जुआ' (हरिवंश राय बच्चन) कविता का भावार्थ

'युग का जुआ' हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि हरिवंश राय 'बच्चन' की एक प्रसिद्ध कविता है | बच्चन जी हिंदी कविता में हालावाद के प्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं | बच्चन मूलत: प्रेम और मस्ती के गायक हैं, लेकिन उनकी कई कविताएं ऐसी भी है, जो समाज को प्रेरित और जागृत करने का कार्य करती है | देश के युवा (युवक) अपने उत्साह और कार्य-क्षमता से देश और समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं |परिवर्तन की क्षमता यदि कहीं है, तो समाज के युवकों के भीतर है | वही समाज में परिवर्तन की दिशा तय कर सकता है | जितना यह सच है कि युवा कठोर परिश्रमी होते हैं, उतना ही यह भी कि वह स्वप्न जीवी होते हैं | क्षणभर में ही उनका उत्साह मंद पड़ जाता है |  इस कविता में युवकों को प्रेरित करते हुए बच्चन जी कहते हैं कि हे देश के युवा ! तुम्हारे कंधों पर ही देश और समाज को चलाने की जिम्मेदारी है | कर्तव्य रूपी इस गाड़ी को तुम्हें ही खींच कर आगे ले जाना है | युवाओं से वे कहते हैं कि तुम्हारे कंधे वृषभ (बैल) के कंधों की तरह मजबूत हैं | तुम हुमककर (जोर लगाकर) गाड़ी के 'जुआ' (बैलगाड़ी का वह भाग जो बैल के कंधे पर रखा जाता ह

लक्ष्मीनारायण कृत्य 'एक दिन' एकांकी का केंद्रीय भाव।

लक्ष्मीनारायण मिश्र को उनके एकांकी और नाटकों के लिए विशेष रूप से स्मरण किया जाता है | मिश्र जी ने अपनी रचनाधर्मिता से संपूर्ण हिंदी साहित्य को एक नवीन शैली का दर्शन कराया, वहीं नाटक के माध्यम से सामाजिक, राजनैतिक समस्याओं को सुलझाने का अद्भुत प्रयास किया है | 'एक दिन' एकांकी में मूल समस्या यह उठाया गया है कि आधुनिक युग में आकर भारतवासियों को अपनी परंपराएं बिल्कुल बोझ सी लगने लगी है | भारतीय पश्चिमी सभ्यता के अंधानुक्रम के पीछे बेतहाशा भागा जा रहा है | उन्हें अपनी सभी परंपराएं बोझ लगने लगी है | एकांकी में जब निरंजन नए युग के भारत की चर्चा करता है, तब शीला कहती है - "भारत वही पुराना है | आप उसे नया बनाकर उसकी प्रतिष्ठा बिगाड़ रहे हैं | " यहां यह स्पष्ट कर दिया जाता है कि बाहर से अच्छी या बुरी चीजों का आयात कर घर को भर देना और अपनी चीजों से वितृष्णा हो जाना नयेपन की निशानी नहीं होती है | परंपराओं की बात करते हुए मोहन जब यह प्रश्न उठाता है कि आज का युग जानकी का युग नहीं है, तो सुशीला जवाब देती है कि जानकी का संबंध लोकमत और आस्था से है और लोक तथा आस्था धूमिल नहीं होती

हरिवंश राय बच्चन का साहित्यिक अवदान

हिंदी कविता में हालावाद का प्रवाह उस समय जोरो पर था जब समानांतर रूप से एक ओर छायावाद तो दूसरी ओर राष्ट्रीय भावधारा की कविताएं लिखी जा रही थी। हालावाद के उपजने में उस समय के राजनीतिक, सामाजिक पृष्ठभूमि की अहम भूमिका रही है। राजनैतिक रूप से भारतीय राजनीति करवट बदल रही थी। स्वाधीनता आंदोलन जो पिछले कई वर्षों से निरंतर चला आ रहा था उसका असर स्पष्ट दिखने लगा था। एक नयी राजनीतिक पारी की शुरुआत होने वाली थी। इस समय आंदोलन अपने चरमोत्कर्ष पर था और हर तरफ एक नयी बेचैनी का माहौल बना हुआ था। समाज नए-नए रूप में निर्मित हो और विखंडित हो रहा था। भारतीय संस्कृति का संरक्षण, पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव सब इन्हीं दिनों पैर पसार रहे थे। हर तरफ एक बेचैनी का माहौल था जिसमें घिरकर मनुष्य स्वयं को त्रस्त पा रहा था। संघर्षों के बीच ही उसका जीवन कट रहा था। ऐसे में मनुष्य के लिए जो वस्तु अप्राप्य था वह है जीवन का आनंद, जीवन का प्रेम। हिंदी साहित्य में आरंभ से ही देखा जाए तो साहित्यकारों को दो पक्षों को लेकर चलते हुए देखा गया है। एक पक्ष तो उन साधु-संत प्रवृत्ति वाले साहित्यकारों का है जो इस संसार में जीते ह